दिल की बस्ती पुरानी दिल्ली है जो भी आया है उसने लूटा है.और भी ना जाने कितनी फिल्में,गाने और शायरी पुरानी दिल्ली पर बन चुके है.उंची ईमारते और मेट्रों की सुविधा होने के बावजूद भी पुरानी दिल्ली में आज भी कुछ अलग है जो इसको अन्य इलाकों से अलग करता है...यहां पहुचकर अलग ही अहसास होता है जिसे बयां कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है..
तो बताते है क्या खास है इस जगह की जो हर कोई इसकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाता..पुरानी दिल्ली आने के लिये चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरना होता है..चांदनी चौक का अपना अलग महत्व है और शादी की खरीददरी के लिये सबसे उपयुक्त स्थान है ..पुरानी दिल्ली में हर किस्म के बाजार उपलब्ध है जहां हर तरीके का सामान भी उपलब्ध है..
यहां की सबसे प्रसिद्ध गली है परांठे वाली गली.नाम से ही साफ तौर पर स्पष्ट हो जाता है कि यह गली परांठो के लिये जानी जाती है..कुछ दुकानदारो से हमने बात की..पण्ड़ित कन्हैया लाल दुर्गा प्रसाद दुकान जो कि इस गली के सबसे पुरानी दुकानों मे से है के मालिक ने बताया कि यहा सेलेब्रिटीज भी आती है और तकरीबन 40 प्रकार के परांठे यहां पर उपलब्ध हैं..साथ ही परठों का स्वाद लेती हुई महिला ने बताया कि वो शादी की खरीददारी के लिये यहां आयी हैं और इतनी खरीददारी के बाद परांठो को खाने का मज़ा ही कुछ और है..और परांठों का स्वाद काफी अच्छा है..
इसके बाद किनारी बाजार की बारी आती है जो शादी की खरीददारी के लिये जानी जाती है.बहुत कम मूल्य पर यहां पर खरीददारी का लुफ्त उठाया जा सकता है..
नई सड़क को छात्रो के लिये काफी उपयुक्त माना जाता है..और कम दामों पर यहां सेकेण्ड़ हेण्ड़ किताबे उपलब्ध हो जाती हैं...यहा पर किताबे लेने आयी एक छात्र ने बताया कि यहां पर बाजारो से तकरीबन 35 प्रतिशत कम मे पुस्तक मिली है और अगले साल पुस्तक को वापस कर देने पर 60 प्रतिशत तक पैसे वापस कर दिये जाते है..
चश्मों,चप्पलों और लकड़ी के सामानो के लिये बल्लीमारान उपयुक्त जगह है...दूसरी ओर क्लीनिकल सर्जरी, लाईटें,ईलेक्ट्रोनिक्स और ईलेक्ट्रिकल आईटम के लिये भागीरत पैलेस जाना सबसे उपयुक्त है यहा 50 प्रतिशत तक कम के सामान यहां आसानी से मिल जाते हैं..
पुरानी दिल्ली केवल खरीददारी के लिये ही नहीं बल्कि अपनी पुरानी पहचान को साथ में लिये हुए है,जहां सभी धर्मों के लोग सहिष्णुता के साथ रहते है.इसलिये परंपराओं का घाल मेल देखना हो और पुरी दिल्ली को ठीक से देखना हो तो ये जगह आपको जरुर अच्छी लगेगी..
No comments:
Post a Comment